उत्तराखंड

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के 31 नए मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 484; 84 सक्रिय

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 31 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 484 हो गई है, जबकि 84 मरीज अभी सक्रिय हैं और विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।

नए मामलों में 23 मरीज देहरादून जिले से सामने आए हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून के सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय कर निगरानी और जांच तेज कर दी है।

मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्कों की हो रही जांच

देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, स्वाइन फ्लू की संक्रमण श्रृंखला को तोड़ने के लिए मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री जुटाई जा रही है। मरीज के संपर्क में आए लोगों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है।

कोरोना और डेंगू के मामले भी बढ़े

स्वाइन फ्लू के साथ ही कोरोना और डेंगू के मामलों पर भी स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है। देहरादून में रविवार को कोरोना और डेंगू के दो-दो नए मामले सामने आए। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 51 और डेंगू मरीजों की संख्या 162 हो गई है। इनमें क्रमशः चार और 22 मरीज सक्रिय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button