उत्तराखंड

पंतनगर में बंद स्टोर रूम में एग्जॉस्ट फैन से लटका मिला विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी

Listen to this News

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के पंतनगर क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बंद स्टोर रूम के अंदर एग्जॉस्ट फैन से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में ले लिया।

प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button