उत्तराखंड

दून एयरपोर्ट होगा हाईटेक, सुरक्षित उड़ानों के लिए बनेगा नया अत्याधुनिक एटीसी भवन

Listen to this News

देहरादून। जौलीग्रांट स्थित दून एयरपोर्ट को और आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। एयरपोर्ट पर जल्द ही नया अत्याधुनिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) भवन बनाया जाएगा, जिससे उड़ानों की निगरानी और संचालन पहले से अधिक सुरक्षित और प्रभावी हो सकेगा।

एयरपोर्ट प्रशासन ने नए एटीसी टावर और तकनीकी ब्लॉक के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना का उद्देश्य बढ़ते हवाई यातायात के बीच एयर ट्रैफिक प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से लैस करना और विमानों की आवाजाही को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाना है।

नए एटीसी भवन के निर्माण के साथ-साथ मौजूदा नियंत्रण प्रणाली में भी उन्नत ऑटोमेशन और सर्विलांस तकनीक जोड़ी जाएगी। इससे एयर ट्रैफिक कंट्रोल की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और कई प्रक्रियाएं स्वचालित रूप से संचालित हो सकेंगी।

दून एयरपोर्ट लगातार विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हाल के वर्षों में यात्री सुविधाओं और क्षमता में वृद्धि के लिए कई नई परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका उद्देश्य उत्तराखंड में पर्यटन और हवाई संपर्क को नई गति देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button