उत्तराखंड
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून पुलिस लाइन में ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

Listen to this News
देहरादून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम है। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से नियमित योग अभ्यास के जरिए स्वस्थ और तनावमुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों ने भाग लिया और योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।



