राम मंदिर चढ़ावा विवाद: SIT जांच से सामने आएगा पूरा सच, अयोध्या में बोले सीएम योगी

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और चोरी के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विशेष जांच दल (SIT) की जांच से “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा। उन्होंने लोगों से धैर्य रखने और जांच पूरी होने का इंतजार करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े कोई तथ्य या साक्ष्य हैं, तो उन्हें SIT को सौंपना चाहिए, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि राम मंदिर में चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय SIT का गठन किया है। टीम को मामले की गहन जांच कर निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर देशभर में चर्चा तेज है और जांच की पारदर्शिता पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।



