उत्तराखंड

चारधाम यात्रा: 15 हजार घोड़ा-खच्चर स्वामियों को बड़ी राहत, बीमा प्रीमियम का 20% वहन करेगी सरकार

Listen to this News

देहरादून: चारधाम यात्रा से जुड़े करीब 15 हजार पंजीकृत घोड़ा-खच्चर स्वामियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि केदारनाथ, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्गों पर संचालित घोड़े-खच्चरों के बीमा प्रीमियम का 20 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि शेष 80 प्रतिशत राशि पशु स्वामियों को देनी होगी।

सरकार की इस योजना का लाभ वर्ष 2026 की यात्रा अवधि में लगभग 15 हजार पंजीकृत घोड़ा-खच्चर स्वामियों को मिलेगा। प्रति पशु 70 हजार रुपये के अनुमानित मूल्य और 5 प्रतिशत बीमा दर के आधार पर कुल बीमा प्रीमियम लगभग 5.25 करोड़ रुपये आंका गया है, जिसमें सरकार का हिस्सा करीब 1.05 करोड़ रुपये होगा।

सरकार का कहना है कि इस फैसले से चारधाम यात्रा से जुड़े हजारों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और पशुओं के बीमा कवरेज को बढ़ावा मिलेगा। घोड़ा-खच्चर संचालक चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का अहम हिस्सा हैं और लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button