उत्तराखंड
विकासनगर में दर्दनाक हादसा, यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबा किशोर, मौत

Listen to this News
देहरादून/विकासनगर: विकासनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में यमुना नदी में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह नदी की तेज धारा में डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से बरसात के मौसम में नदियों और गहरे जलाशयों में नहाने से बचने की अपील की है।



