हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा खुलासा, मृत महिला के फर्जी अंगूठे के निशान से कर दिया गया नामांतरण

हरिद्वार: हरिद्वार भूमि घोटाले की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच के दौरान सामने आया है कि एक मृत महिला के फर्जी अंगूठे के निशान का इस्तेमाल कर भूमि का नामांतरण (म्यूटेशन) कर दिया गया। इस मामले ने सरकारी अभिलेखों में हेरफेर और भूमि लेन-देन की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रारंभिक जांच में दस्तावेजों में फर्जीवाड़े और रिकॉर्ड में छेड़छाड़ के संकेत मिले हैं। प्रशासन और जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फर्जी अंगूठे के निशान का इस्तेमाल किसने और किन परिस्थितियों में किया तथा इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।
भूमि घोटाले को लेकर राज्य सरकार पहले ही सख्त रुख अपना चुकी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



