उत्तराखंड

उत्तराखंड में जुलाई में फिर बढ़ेगा बिजली बिल, एफपीपीसीए के तहत उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा अतिरिक्त भार

Listen to this News

उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई में एक बार फिर महंगे बिजली बिल का सामना करना पड़ेगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की मंजूरी के बाद जुलाई के बिजली बिलों में फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत अतिरिक्त राशि जोड़ी जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं के बिलों में बढ़ोतरी होगी।

जानकारी के अनुसार, बिजली खरीद की लागत में हुए बदलाव के आधार पर एफपीपीसीए के तहत हर माह या तिमाही समायोजन किया जाता है। इस बार बिजली खरीद की बढ़ी हुई लागत का भार उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा, जिसके कारण जुलाई के बिल पहले की तुलना में अधिक आएंगे।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से नियामक आयोग के समक्ष प्रस्तुत आंकड़ों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आयोग की मंजूरी के बाद तय अतिरिक्त राशि जुलाई के बिजली बिलों में वसूली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button