उत्तराखंड

उत्तराखंड की बेटी नेहा सक्सेना बनीं यूके के बड़े ब्रांड की पहली सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसडर

Listen to this News

उत्तराखंड की बेटी और दक्षिण भारतीय फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री नेहा सक्सेना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। नेहा को यूनाइटेड किंगडम के एक प्रमुख ब्रांड का पहला सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के तहत वह यूके के साथ-साथ आयरलैंड, जर्मनी और यूरोप के अन्य देशों में भी कंपनी का प्रतिनिधित्व करेंगी।

देहरादून की रहने वाली नेहा सक्सेना ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्मी दुनिया तक का उनका सफर आसान नहीं रहा, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को साकार किया।

नेहा ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना अभिनेत्री बनने का था। पिता के निधन के बाद उनकी मां ने अकेले उनका पालन-पोषण किया और हर कदम पर उनका साथ दिया। नेहा का कहना है कि उनकी मां का विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है।

अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए नेहा सक्सेना ने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय कंपनी की पहली सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसडर बनना उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी यह सफलता उत्तराखंड के युवाओं को अपने सपनों का पीछा करने और बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button