देश

गुरुग्राम में रील बनाने के लिए बोलेरो के बोनट पर बैठकर युवक ने किया खतरनाक स्टंट, पुलिस जांच में जुटी

Listen to this News

हरियाणा के गुरुग्राम में सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में एक युवक द्वारा जानलेवा स्टंट करने का मामला सामने आया है। एमजी रोड पर चलती बोलेरो के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार बोलेरो के बोनट पर बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि वाहन सड़क पर दौड़ रहा है। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी मौजूद थे, जिससे युवक के साथ-साथ अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ गई।

वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान करने में जुटी है। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button