उत्तराखंड

नैनीताल की मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर लगेगा प्रतिबंध, यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला

Listen to this News

नैनीताल: पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ते यातायात दबाव और ध्वनि प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से नैनीताल प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। प्रशासन ने मॉल रोड पर वाहनों के हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु और पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण कदम भी उठाए जाएंगे।

प्रशासन के अनुसार, मॉल रोड पर हॉर्न बजाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा तल्लीताल डांठ से हनुमानगढ़ी तक के क्षेत्र को नो-पार्किंग ज़ोन के रूप में विकसित करने की भी योजना है, ताकि सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति से बचा जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य नैनीताल आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को बेहतर यातायात व्यवस्था, शांत वातावरण और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button