उत्तराखंड

देहरादून एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटना की मॉक ड्रिल, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने का किया गया अभ्यास

Listen to this News

देहरादून: देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम विमान दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए फुल-स्केल मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों, समन्वय और त्वरित राहत एवं बचाव क्षमता का परीक्षण करना था।

मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक विमान दुर्घटना का परिदृश्य तैयार किया गया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), CISF, उत्तराखंड पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता, स्वास्थ्य विभाग, एंबुलेंस सेवाओं और एयरलाइन एजेंसियों की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। एक बस में डमी यात्रियों को बैठाकर आग लगने और बचाव अभियान का अभ्यास किया गया।

अभ्यास के दौरान बचाव दलों ने सभी डमी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने, आग पर काबू पाने और रनवे पर आपातकालीन प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और प्रतिक्रिया समय का भी आकलन किया गया।

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी वास्तविक आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है। अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button