उत्तराखंड

विकासनगर में बारिश से हालात बिगड़े: यमुना उफान पर, डाकपत्थर बैराज के सभी गेट खोले गए, जलविद्युत उत्पादन ठप

Listen to this News

देहरादून/विकासनगर। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विकासनगर क्षेत्र में हालात गंभीर हो गए हैं। यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद डाकपत्थर बैराज के सभी गेट खोल दिए गए, जिससे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, यमुना घाटी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते नदी में पानी और गाद (पीपीएम) की मात्रा तेजी से बढ़ गई। स्थिति को देखते हुए देर रात चेतावनी सायरन बजाकर बैराज से करीब 49 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद नदी का जलस्तर और प्रवाह दोनों बढ़ गए।

भारी मात्रा में गाद आने के कारण व्यासी जल विद्युत परियोजना के साथ-साथ ढालीपुर, ढकरानी और कुल्हाल जल विद्युत गृहों में बिजली उत्पादन पूरी तरह बंद करना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, गाद का स्तर सामान्य होने के बाद ही उत्पादन दोबारा शुरू किया जा सकेगा।

प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों को यमुना नदी के किनारों, पुलों और बैराज क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील भी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button