उत्तराखंड

कांवड़ मेले में पहली बार साइबर कमांडो की तैनाती, महाकुंभ-2027 की तैयारियों को भी मिलेगी मजबूती

Listen to this News

देहरादून: कांवड़ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने पहली बार 35 प्रशिक्षित साइबर कमांडो तैनात किए हैं। यह पहल न केवल कांवड़ मेले की साइबर सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि महाकुंभ-2027 के लिए तकनीक आधारित सुरक्षा मॉडल तैयार करने की दिशा में भी अहम कदम मानी जा रही है।

पुलिस मुख्यालय, पटेल भवन में साइबर कमांडो की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें उन्हें साइबर अपराधों की रोकथाम, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, साइबर इंटेलिजेंस और रियल-टाइम रिस्पॉन्स से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। हरिद्वार में 31 साइबर कमांडो और उत्तराखंड के चार साइबर कमांडो कंट्रोल रूम, कांवड़ सेल और आईटीडीए के साथ समन्वय बनाकर 24 घंटे डिजिटल गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

मेले के दौरान साइबर सिक्योरिटी यूनिट, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग यूनिट, साइबर इंटेलिजेंस यूनिट और इंसिडेंट रिस्पॉन्स यूनिट लगातार सक्रिय रहेंगी। ये टीमें सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरों, अफवाहों, भ्रामक पोस्ट और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखेंगी। इसके अलावा ऑनलाइन होटल और ट्रैवल बुकिंग धोखाधड़ी, यूपीआई और क्यूआर कोड फ्रॉड, फिशिंग, फर्जी वेबसाइट और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट जैसे साइबर अपराधों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। साइबर हेल्पलाइन 1930 और एनसीआरपी पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने साइबर कमांडो को तकनीकी दक्षता का अधिकतम उपयोग करते हुए साइबर अपराधियों की पहचान, प्रभावी साइबर इंटेलिजेंस और रियल-टाइम सूचना साझा करने के निर्देश दिए। वहीं एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर हर साइबर सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान प्राप्त अनुभव महाकुंभ-2027 की साइबर सुरक्षा रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button