उत्तराखंड

उत्तराखंड SIR: आपत्तियों के निस्तारण के लिए कांग्रेस ने बनाई जिलावार टीम, नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Listen to this News

उत्तराखंड में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 के दूसरे चरण के तहत कांग्रेस ने मतदाताओं की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने दावे और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए जिलावार टीमों का गठन किया है। यह निर्णय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर लिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि प्रत्येक जिले में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन टीमों का उद्देश्य मतदाताओं को SIR प्रक्रिया की जानकारी देना, आपत्तियां और दावे दर्ज कराने में मदद करना तथा जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।

पार्टी ने देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत सभी जिलों के लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस का कहना है कि इस व्यवस्था से मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे अपने अधिकारों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकेंगे।

कांग्रेस का दावा है कि उसका उद्देश्य SIR प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने में मतदाताओं की सहायता करना है। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से निर्देश दिया है कि वे लोगों तक पहुंचकर उन्हें निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया की जानकारी दें और जरूरतमंद मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button