उत्तराखंडराष्ट्रीय

रुड़की: आईआईटी परिसर में ई-रिक्शा ने प्रोफेसर की पत्नी को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Listen to this News

रुड़की: आईआईटी रुड़की परिसर में सुबह की सैर पर निकलीं प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की देहरादून के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, आईआईटी के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पार्थ राय की पत्नी रूपा राय सोमवार सुबह अपने आवास से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान कैमेस्ट्री विभाग के बाहर वाली सड़क पर ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई।

घटना के बाद उन्हें तत्काल रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर आईआईटी अधिकारियों, फैकल्टी सदस्यों और छात्र-छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई। आईआईटी प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने ई-रिक्शा और चालक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और चालक के नशे में होने की आशंका की भी जांच की जा रही है।

हादसे के बाद आईआईटी परिसर में छात्रों, कर्मचारियों और अन्य लोगों की सुरक्षा तथा वाहनों की आवाजाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button