उत्तराखंड

उत्तराखंड भाजपा: देहरादून में कल होगी कोर कमेटी की बैठक, राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज होंगी शामिल

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा में संगठनात्मक बदलाव के बाद देहरादून में पार्टी की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह-प्रभारी अरविंद मेनन और सांसद बांसुरी स्वराज के शामिल होने की संभावना है।

भाजपा ने 23 सितंबर को उत्तराखंड संगठन में बदलाव करते हुए राम माधव को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़े विषयों के साथ आगामी कार्यक्रमों और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा हो सकती है। पार्टी में हुए बदलाव के बाद यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button