उत्तराखंड

Dehradun Accident: चार खंभा चौक पर दर्दनाक हादसा, मिक्सर ट्रैक्टर ने बीटेक छात्रा को कुचला; मौत

Listen to this News

देहरादून: क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के चार खंभा चौक के पास रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राफिक एरा की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। पीछे से आ रहे मिक्सर ट्रैक्टर ने छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना रात करीब 8:45 बजे मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवती को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बहन के साथ पैदल जा रही थी छात्रा

मृतका की पहचान 18 वर्षीय वैष्णवी रावत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से दिल्ली के पटेल नगर क्षेत्र की रहने वाली थी और देहरादून में ग्राफिक एरा से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

मृतका की बड़ी बहन कृतिका रावत ने पुलिस को बताया कि वह वैष्णवी के साथ चार खंभा चौक से पैदल अपने कमरे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने वैष्णवी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह ट्रैक्टर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

हादसे के बाद पुलिस ने मिक्सर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। क्लेमेंटटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह के अनुसार, परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button