उत्तराखंड

Dehradun Rain: तेज बारिश से करगी ग्रांट में तबाही, दो दुकान और एक घर ढहा; लोगों में दहशत

Listen to this News

देहरादून: राजधानी देहरादून में सोमवार तड़के हुई तेज बारिश ने कई इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दीं। रात से सुबह तक हुई बारिश के दौरान बंजारावाला चांचक चौक के पास करगी ग्रांट की मुस्लिम बस्ती स्थित बिस्मिल्लाह चौक में दो दुकान और एक घर ढह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मकान और दुकानों के ढहने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने आनन-फानन में घरों और दुकानों में रखा सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। बारिश के बीच हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

संवेदनशील इलाकों में सावधानी की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। खासकर बारिश के दौरान संवेदनशील और जलभराव वाले इलाकों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते सड़क बाधित होने और भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button