Blog

रुद्रपुर: स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, फिर हुई मारपीट; मुख्य आरोपी सन्नी चुघ गिरफ्तार

Listen to this News

रुद्रपुर में स्कॉर्पियो से स्कूटी को टक्कर मारने के बाद दो युवकों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गंगापुर रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटना सात अगस्त की रात की है। अभिषेक और जतिन स्कूटी से काशीपुर रोड से अपने घर लौट रहे थे। एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक सन्नी चुघ ने वाहन से उतरने के बाद दोनों युवकों के साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार, इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप है। इसके बाद आरोपी ने फोन कर अपने कुछ अन्य साथियों को भी मौके पर बुलाया।

घटना के बाद अभिषेक के भाई अंकित की तहरीर पर आठ अगस्त को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले को लेकर हुए हंगामे के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी चुघ, पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम, निवासी भूरारानी को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button