Blog

देहरादून: डायग्नोस्टिक और 108 एंबुलेंस सेवाओं को प्रभावी बनाने की तैयारी, मंत्री ने दिए निर्देश

Listen to this News

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और त्वरित बनाने के लिए सरकार ने डायग्नोस्टिक सुविधाओं और 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को मजबूत करने की तैयारी शुरू की है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को अपने शासकीय आवास पर विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

बैठक में प्रदेशभर में संचालित डायग्नोस्टिक सुविधाओं और 108 एंबुलेंस सेवा की वर्तमान स्थिति व कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को 108 सेवा का रिस्पॉन्स टाइम कम करने, इसके कार्यक्षेत्र का विस्तार करने और जरूरतमंद लोगों तक जल्द राहत पहुंचाने के लिए ठोस रणनीतिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में विभागीय सचिव, स्वास्थ्य महानिदेशक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि डायग्नोस्टिक जांच और आपातकालीन एंबुलेंस सेवा स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button