उत्तराखंड

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण: आरोपी प्रमोद नौटियाल की मां ने RTI में मांगी 11 बिंदुओं पर जानकारी

Listen to this News

गोपेश्वर। बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। प्रकरण में आरोपी प्रमोद नौटियाल की मां हेमलता नौटियाल ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) से सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत 11 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। RTI दाखिल होने के बाद मंदिर समिति में हलचल बढ़ गई है।

PA की ड्यूटी और प्रोटोकॉल को लेकर सवाल

हेमलता नौटियाल ने RTI में वैयक्तिक सहायक (PA) की ड्यूटी और प्रोटोकॉल संबंधी जिम्मेदारियों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि PA की प्रोटोकॉल ड्यूटी किस अधिकारी के आदेश पर लगाई गई थी और क्या यह जिम्मेदारी उसके निर्धारित पद के दायित्वों में शामिल है।

इसके साथ ही संबंधित आदेश और ड्यूटी से जुड़े अभिलेखों की प्रतियां भी मांगी गई हैं। RTI में गणना, प्रोटोकॉल और अन्य जिम्मेदारियों को लेकर अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट करने वाले दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

संविदा पर नियुक्त विधि अधिकारी पर भी सवाल

RTI में BKTC में संविदा पर कार्यरत विधि अधिकारी की नियुक्ति को लेकर भी जानकारी मांगी गई है। इसमें पूछा गया है कि विधि अधिकारी की नियुक्ति किस नियम के तहत की गई और इसके लिए शासन से अनुमति ली गई थी या नहीं।

इसके अलावा विधि अधिकारी की भूमिका और जिम्मेदारियों से संबंधित दस्तावेज भी मांगे गए हैं।

BKTC ने दी जानकारी उपलब्ध कराने की बात

BKTC के सूचना अधिकारी राजन नैथानी ने RTI प्राप्त होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मांगी गई सूचनाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएंगी। अब इस RTI के जरिए मांगी गई जानकारी सामने आने के बाद बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण से जुड़े कई प्रशासनिक पहलुओं पर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button