उत्तराखंड

उत्तराखंड मौसम: आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड में दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति भी बनी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 अगस्त को पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

पिथौरागढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

शुक्रवार को प्रदेश में पिथौरागढ़ जिले में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। यहां कुल 61.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते कई इलाकों में तापमान में भी गिरावट आई है।

20 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज अस्थिर रहने की संभावना है। 20 अगस्त तक उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं 15 अगस्त के बाद भी अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा भी बना रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button