उत्तराखंड
विकासनगर हादसा: पांवटा हाईवे पर मेदनीपुर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष घायल

विकासनगर। देहरादून जिले के विकासनगर में शुक्रवार को बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा हो गया। मेदनीपुर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान सवार थीं। दुर्घटना में उन्हें चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसा मेदनीपुर के पास हुआ। दुर्घटना में मधु चौहान के कंधे पर चोट बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही उन्हें उपचार के लिए धर्मावाला स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति को लेकर चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



