उत्तराखंड

केदारनाथ: पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बोल्डर की चपेट में आए तीन तीर्थयात्री; रेस्क्यू टीम रवाना

Listen to this News

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। गौरीकुंड के पास चिरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से तीन तीर्थयात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है, जबकि एक अन्य यात्री के भी घायल होने की बात सामने आई है।

घटना केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर चिरबासा के पास हुई। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से अचानक बड़े पत्थर नीचे आ गिरे, जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहे तीर्थयात्री आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल को मौके के लिए रवाना किया गया। रेस्क्यू टीम घायलों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाने के लिए अभियान चला रही है।

बारिश के मौसम में केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने और भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। इससे पहले भी यात्रा मार्ग के अलग-अलग हिस्सों में बोल्डर गिरने के कारण यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो चुकी है। ऐसे में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी बनाए हुए हैं।

प्रशासन की ओर से यात्रियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की जाती रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button