उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग: तुंगनाथ में पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ी, बेहोशी की हालत में मिला; DDRF ने सुरक्षित पहुंचाया

Listen to this News

रुद्रप्रयाग: तुंगनाथ-चंद्रशिला क्षेत्र में एक पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से वह बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुरक्षित नीचे पहुंचाया।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, चमोली निवासी दिनेश सिंह (45) तुंगनाथ स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गए। होटल संचालक ने इसकी सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद DDRF की टीम तत्काल तुंगनाथ के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची टीम को दिनेश सिंह बेहोशी की हालत में मिले। जवानों ने उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के साथ प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद स्ट्रेचर की मदद से स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें तुंगनाथ से चोपता तक पहुंचाया गया।

चोपता पहुंचने के बाद स्थानीय वाहन की मदद से उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ भेजा गया। समय पर रेस्क्यू और स्थानीय लोगों के सहयोग से बीमार व्यक्ति को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा सका।

प्रशासन की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले यात्रियों से मौसम और स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की अपील की जाती रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button