उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग: गुप्तकाशी के पास गहरी खाई में गिरी बाइक, तीन युवक घायल; रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

Listen to this News

रुद्रप्रयाग: गुप्तकाशी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

हादसा सेमी-भैंसारी गांव के पास हुआ। बाइक में तीन युवक सवार थे। खाई में गिरने के बाद तीनों वहीं फंस गए। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों की पहचान संदीप (22), विजय (19) और सुरजीत (21) के रूप में हुई है। तीनों शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस और बचाव दल ने समय रहते मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया, जिससे तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा सका। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button