उत्तराखंड

मसूरी-कैंपटी मार्ग पर NH-707A धंसा, यमुना पुल जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद

Listen to this News
मसूरी: भारी बारिश के बीच मसूरी-कैंपटी मार्ग पर NH-707A का एक हिस्सा भूस्खलन के कारण धंस गया। सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यमुना पुल की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना NH-707A पर डिम्टा बैंड के पास हुई, जहां बारिश के चलते सड़क का हिस्सा बह गया। मार्ग बंद होने से इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से सड़क को खोलने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यात्रियों और पर्यटकों को फिलहाल इस मार्ग पर जाने से बचने तथा स्थानीय प्रशासन की यातायात सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button