उत्तराखंड

देहरादून में भारत-नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों की अहम बैठक, सीमा सुरक्षा और प्रबंधन पर मंथन

Listen to this News

देहरादून: भारत और नेपाल के गृह एवं विदेश मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर संयुक्त कार्य समूह (JWG) की 14वीं बैठक गुरुवार को देहरादून में शुरू हुई। दो दिवसीय बैठक में दोनों देशों के बीच सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

बैठक में सीमा पार अपराध, घुसपैठ, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उपायों पर मंथन किया जा रहा है। इसके साथ ही भारत-नेपाल की खुली सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी चर्चा हो रही है।

सीमा विवादों के समाधान के लिए ऐतिहासिक नक्शों के इस्तेमाल और सीमा से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी बातचीत की जा रही है। इसके अलावा लिपुलेख दर्रे के जरिए भारत-चीन व्यापार को लेकर नेपाल की चिंताओं और उसके रुख पर भी चर्चा होने की जानकारी है।

बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पौसुमी बसु कर रही हैं, जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले कर रहे हैं। दोनों पक्ष सीमा प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button