अंतरराष्ट्रीय

नेपाल बाढ़: चीन ने जारी की नई चेतावनी, सीमा के पास बैरियर झील फटने का खतरा

Listen to this News

नई दिल्ली। नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद अब एक और खतरा मंडरा रहा है। चीन के अधिकारियों ने नेपाल सीमा के पास बनी एक बैरियर झील के टूटने की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, झील के टूटने से निचले इलाकों में अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

बताया जा रहा है कि यह झील छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम क्षेत्र के पास बनी है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने स्थिति की निगरानी तेज कर दी है और संभावित खतरे का आकलन किया जा रहा है।

तीन दिनों में टूटने की आशंका

चीनी अधिकारियों ने आशंका जताई है कि बैरियर झील अगले तीन दिनों के भीतर टूट सकती है। ऐसे में झील का पानी नीचे की ओर तेज बहाव के साथ पहुंच सकता है, जिससे पहले से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।

नेपाल-चीन सीमा पर भारी तबाही

इससे पहले नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ और मलबे के बहाव ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं। चीन के तिब्बत क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं और प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

चीन ने संभावित दूसरी आपदा को रोकने के लिए निगरानी और राहत-बचाव अभियान बढ़ा दिया है। अधिकारियों की नजर नदी के ऊपरी हिस्से में बने जलभराव और भूस्खलन वाले क्षेत्रों पर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button