उत्तराखंड

देहरादून: लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, पांच घायल

Listen to this News

विकासनगर। देहरादून जिले के कालसी थाना क्षेत्र में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच पर्यटक घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी पांच घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को 108 आपातकालीन एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।

कार में दिल्ली, नोएडा और वाराणसी के पर्यटक सवार थे। घायलों की पहचान दिल्ली निवासी रोहन कुमार, रोहिणी निवासी अभिषेक दुबे, नोएडा निवासी अभिषेक, वाराणसी निवासी शिवानी सिंह और प्रिंस राज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी घायल गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होने की वजह क्या रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button