उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम में 4 सितंबर को भव्य रूप से मनेगी जन्माष्टमी, बामणी गांव से पहुंचेंगी झांकियां

Listen to this News

चमोली: बदरीनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस बार भव्य और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। चार सितंबर को आयोजित होने वाले जन्माष्टमी समारोह को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भगवान बदरीनाथ मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

मध्यरात्रि में होगी विशेष पूजा और आरती

जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मध्यरात्रि में बदरीनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार, मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल और वेदपाठी रवींद्र भट्ट विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएंगे।

बामणी गांव से आएंगी विभिन्न झांकियां

बदरीश पंडा पंचायत की ओर से पांच सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी ने बताया कि बामणी गांव से विभिन्न झांकियां बदरीनाथ मंदिर परिसर तक पहुंचेंगी। इसके बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जन्माष्टमी के कार्यक्रम के दौरान बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ भी मौजूद रहेंगे। धाम में पर्व को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button