उत्तराखंड

जन्माष्टमी पर यात्रियों को राहत: दिल्ली-हरिद्वार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, रुड़की में भी होगा ठहराव

Listen to this News

हरिद्वार/रुड़की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घर लौटने वाले और धार्मिक यात्रा पर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली और हरिद्वार के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 3 से 6 सितंबर के बीच संचालित होगी और इसका ठहराव रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी रहेगा।

दिल्ली से हरिद्वार के लिए ऐसे चलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04413 दिल्ली-हरिद्वार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 3, 4 और 5 सितंबर को दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11 बजे रवाना होगी। ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर और रुड़की होते हुए अगले दिन सुबह 4:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

हरिद्वार से दिल्ली वापसी का समय

गाड़ी संख्या 04414 हरिद्वार-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 4, 5 और 6 सितंबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से शाम 5 बजे रवाना होगी। निर्धारित स्टेशनों पर ठहरते हुए यह ट्रेन रात करीब 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जन्माष्टमी के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। रुड़की में ठहराव मिलने से आसपास के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button