उत्तराखंड

मसूरी: व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा दिल्ली का युवक, उपचार के दौरान मौत

Listen to this News

मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट से दिल्ली का एक युवक अचानक नीचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। युवक व्यू प्वाइंट से किस तरह नीचे गिरा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

मसूरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी इस हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button