उत्तराखंड

चमोली: रामणी गांव में मेला मंच की रेलिंग से फंदे पर लटके मिले छात्र और छात्रा के शव, फैली सनसनी

Listen to this News

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से मंगलवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। नंदानगर ब्लॉक के रामणी गांव में एक छात्र और छात्रा के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मेला मंच की रेलिंग से फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

मेला मंच की रेलिंग से लटके मिले शव

जानकारी के अनुसार, रामणी गांव में सुबह लोगों ने मेला मंच की रेलिंग से छात्र और छात्रा के शव लटके देखे। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है। दोनों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button