उत्तराखंड

उत्तरकाशी में हत्या: मामूली कहासुनी के बाद भतीजे ने कुल्हाड़ी से वार कर चाचा को मार डाला

Listen to this News

उत्तरकाशी। जिले के मोरी विकासखंड की फतेपर्वत पट्टी के बरी गांव में सोमवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, बरी गांव निवासी करम चंद उर्फ गांधी की सुबह किसी बात को लेकर अपने भतीजे सुमन चंद्र उर्फ सुबेन से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सुमन ने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में करम चंद की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही मोरी थाने के थानाध्यक्ष दीपक रावत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button