उत्तराखंड

हल्द्वानी पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हुए शामिल

Listen to this News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

नितिन नवीन के हल्द्वानी पहुंचने के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावी रणनीति और पार्टी की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और दलितों के सम्मान को लेकर कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए। उनके दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button