देश

BRICS Business Forum: जयशंकर बोले- वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच मजबूत सप्लाई चेन और भरोसेमंद कारोबारी माहौल जरूरी

Listen to this News

नई दिल्ली। ब्रिक्स बिजनेस फोरम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सदस्य देशों के बीच मजबूत सहयोग की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि BRICS देशों को अधिक लचीली सप्लाई चेन, भरोसेमंद कारोबारी माहौल और व्यापारिक संबंधों में विविधता पर ध्यान देना चाहिए।

जयशंकर ने कहा कि आने वाले समय में BRICS की आर्थिक ताकत इस बात पर निर्भर करेगी कि समूह वैश्विक झटकों का सामना कितनी मजबूती से करता है और आपसी आर्थिक जुड़ाव के साथ अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को कैसे बनाए रखता है। इसके लिए सदस्य देशों के बीच व्यापार और निवेश के अवसर बढ़ाना जरूरी है।

विदेश मंत्री ने स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की भी बात कही। उन्होंने आत्मनिर्भरता को आर्थिक मजबूती और वैश्विक संकटों से निपटने की क्षमता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

BRICS बिजनेस फोरम में कृषि, व्यापार, निवेश, सप्लाई चेन और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। करीब एक हजार प्रतिनिधियों के इस कार्यक्रम में विभिन्न BRICS देशों की प्रमुख कंपनियों और कारोबारी जगत के शीर्ष प्रतिनिधियों की भागीदारी बताई जा रही है।

भारत इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और 18वां BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। 2026 के लिए भारत ने ‘Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability’ को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button