लाल किला ब्लास्ट केस में NIA की चार्जशीट से बड़ा खुलासा, जूते में छिपाया था रिमोट डिटोनेशन मैकेनिज्म

लाल किला ब्लास्ट मामले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जांच के मुताबिक, आरोपी ने विस्फोट की साजिश को अंजाम देने के लिए रिमोट डिटोनेशन मैकेनिज्म को जूते में छिपाकर रखा था। इसके अलावा, कमरे में पेशाब को भी पॉलीथिन बैग में जमा किया गया था, जिसका इस्तेमाल विस्फोटक सामग्री तैयार करने की योजना में किया जाना था।
NIA की जांच के अनुसार, नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट की साजिश लंबे समय से तैयार की जा रही थी। चार्जशीट में आरोपी उमर उन नबी को इस मॉड्यूल का ऑपरेशनल इंचार्ज बताया गया है। जांच में एन्क्रिप्टेड संचार और आतंकी साहित्य से जुड़े कई सबूत भी सामने आए हैं।
जांच एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि आरोपी ने IED तैयार करने की जानकारी हासिल करने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल किया था। मामले में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सामग्री जुटाने और डिजिटल माध्यमों से योजना बनाने की बात भी सामने आई है।
लाल किला ब्लास्ट मामले में NIA की जांच अभी भी जारी है और चार्जशीट में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



