उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर पर प्रशासन ने साफ किया रुख, नहीं हटाई जाएगी प्रतिमा

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर फैली मूर्ति हटाने की अफवाहों पर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन ने कहा है कि बिना संबंधित पक्षों की सहमति के हनुमान जी की प्रतिमा को नहीं हटाया जाएगा।
दरअसल, सड़क चौड़ीकरण की योजना के बीच उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर और प्रतिमा को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें और अफवाहें सामने आई थीं। प्रतिमा को हटाने की चर्चा के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में पहुंचने लगे।
प्रशासन ने अब स्पष्ट किया है कि मामले का समाधान सभी संबंधित पक्षों को विश्वास में लेकर संवाद के माध्यम से निकाला जाएगा। फिलहाल प्रतिमा को हटाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
प्रतिमा को हटाने के प्रयासों की खबरों के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। मामले ने आस्था और विकास के बीच संतुलन को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है।



