देशस्पोर्ट्स

दलीप ट्रॉफी फाइनल में तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच तीखी नोकझोंक, अंपायर ने किया बीच-बचाव

Listen to this News

चेन्नई। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच मैच के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, ईस्ट जोन की पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने तेज शुरुआत करते हुए 37 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। इस दौरान तिलक वर्मा ने उन्हें स्लेज किया। रिपोर्ट के मुताबिक, तिलक ने वैभव से ‘क्या ये उप-कप्तान?’ जैसी टिप्पणी की। इसके कुछ ही समय बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच आमने-सामने बातचीत हुई।

वायरल वीडियो में तिलक वर्मा को वैभव की ओर बढ़ते और इशारा करते हुए देखा जा सकता है। दोनों कुछ देर तक एक-दूसरे से बात करते रहे और स्थिति को बढ़ता देख अंपायर ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया।

वैभव इसके बाद 44 रन के स्कोर पर आउट हो गए। चामा वी मिलिंद ने उन्हें पवेलियन भेजा। इस घटना की चर्चा मैच के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button