उत्तराखंड

उत्तराखंड: चंपावत नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन

Listen to this News

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन जिले चंपावत से नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी का औपचारिक स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि एक ही स्थान से बड़ी संख्या में निर्वाचित प्रतिनिधियों का भाजपा में शामिल होना राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, खासकर युवाओं का भाजपा की विचारधारा और सिद्धांतों में विश्वास जताना पार्टी के प्रति बढ़ती विश्वसनीयता का संकेत है।

भाजपा में शामिल होने वालों में गोविंद सिंह बोहरा, बलराज पाटनी, नवल पचौली, दीपक गहतोड़ी, राजेंद्र बोहरा, राहुल गहतोड़ी, भगवती प्रसाद जोशी और ललित सिंह पाटनी समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि नए सदस्यों को उनकी क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार संगठन व चुनावी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button