उत्तराखंड
नई टिहरी: मनरेगा काम के लिए जा रहे ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, घायल

Listen to this News
नई टिहरी: टिहरी गढ़वाल के चंबा ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार सुबह भालू ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। घटना ग्राम पंचायत सिलोगी के धारकोट गांव की है। हमले में वीरेंद्र तिवारी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र तिवारी सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर से मनरेगा के कार्य के लिए ग्राम सिलोगी की ओर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीण के शोर मचाने पर भालू मौके से भाग गया।
घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र चंद रमोला ने वन विभाग से गांव में गश्ती टीम भेजने और भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।



