उत्तराखंड
जौलीग्रांट: त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सलाहकार समिति की बैठक शुरू, सांसद और अधिकारी शामिल

देहरादून। जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कर रहे हैं।
बैठक में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और विधायक बृजभूषण गैरोला भी मौजूद हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए हैं।
बैठक में एयरपोर्ट से जुड़ी सुविधाओं, व्यवस्थाओं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। बैठक में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के बीच एयरपोर्ट से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।



