देश

बरेली: होमगार्ड भर्ती की दौड़ में छह महिला अभ्यर्थी घायल, पांच के पैर में फ्रैक्चर

Listen to this News

बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान सोमवार को दौड़ में शामिल छह महिला अभ्यर्थी घायल हो गईं। इनमें पांच के पैरों में फ्रैक्चर हुआ, जबकि एक अभ्यर्थी दौड़ के दौरान बेहोश हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फर्रुखाबाद के मऊ निवासी 28 वर्षीय अनामिका ने बताया कि दौड़ पूरी करने के बाद उन्हें अचानक चक्कर आया और उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं, पीलीभीत के बीसलपुर निवासी संध्या दौड़ के अंतिम राउंड में करीब 50 मीटर पहले पैर में चोट लगने से गिर गईं। जांच में उनके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

शाहजहांपुर के कलान निवासी रिंकी पांचवें राउंड के दौरान आंखों के सामने अंधेरा छाने के बाद बेहोश होकर गिर गईं। लखीमपुर खीरी निवासी काजल जायसवाल और नीतू देवी छठे राउंड में पैर में फ्रैक्चर होने के बाद घायल हुईं। 25 वर्षीय सरिता भी दौड़ के दौरान घायल हो गईं।

सभी घायल अभ्यर्थियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भर्ती परीक्षा के दौरान हुई इन घटनाओं के बाद महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button