उत्तराखंड

उत्तराखंड: सहसपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी में हरक सिंह रावत, सीएम धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दी चुनौती

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सहसपुर सीट पर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी की बात कही है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को इसी सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

हरक सिंह रावत ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि वह सहसपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उनके खिलाफ ऐसे लोगों से बयान दिलवा रही है जो प्रधान का चुनाव भी नहीं जीत सकते। रावत ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी कांग्रेस में किसी उम्मीदवार का टिकट अंतिम नहीं हुआ है। पार्टी हाईकमान जिसे टिकट देगा, सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उसके लिए काम करेंगे। रावत ने कहा कि चुनाव में प्रत्याशी के चेहरे के बजाय कांग्रेस के चुनाव चिह्न को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

हरक सिंह रावत के सहसपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा पहले भी सामने आती रही है। सितंबर में सहसपुर में उनके समर्थन में नारेबाजी का वीडियो भी सामने आया था। हालांकि, अंतिम उम्मीदवार का फैसला कांग्रेस हाईकमान द्वारा किया जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button