उत्तराखंड
उत्तराखंड: पीएम मोदी के दौरे का इंतजार, सीएम धामी बोले- देवभूमि के लोग उन्हें परिवार का सदस्य मानते हैं

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी उत्तराखंड दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश के लोग उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग प्रधानमंत्री को अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं।
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जल्द उत्तराखंड आएंगे और सभी लोग उनके दौरे की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से गहरा लगाव है।
सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में आई विभिन्न परिस्थितियों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के आगामी दौरे को लेकर प्रदेशवासियों की उत्सुकता भी व्यक्त की।



