उत्तराखंड

उत्तराखंड: चार सिद्धपीठों के दर पहुंचे हरीश रावत, बोले- मैं सनातन धर्मी हूं, आस्था के साथ करता हूं पूजा-अर्चना

Listen to this News

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सोमवार को देहरादून के चार सिद्धपीठों में पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि इन चारों सिद्धपीठों को उत्तराखंड का रक्षक माना जाता है और वह अपनी आस्था के तहत यहां पहुंचे हैं।

हरीश रावत ने कालू सिद्ध, लक्ष्मण सिद्ध, मानक सिद्ध और मांडू सिद्ध मंदिरों में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि वह चारों सिद्धपीठों में नमन कर प्रदेश के विकास और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। रावत ने खुद को सनातन धर्मी बताते हुए कहा कि वह आस्था के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।

इससे पहले रावत ने हरिद्वार में गंगा का दुग्धाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता उनकी बड़ी ताकत हैं।

चुनाव को लेकर भी दिया बयान

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हरीश रावत ने कहा कि पार्टी जो निर्णय लेगी, वह उसके अनुसार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं और पार्टी का निर्णय उनके लिए सर्वोपरि है।

रावत ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button