उत्तराखंड
देहरादून: नकाबपोश बदमाशों ने प्रधानाचार्य और परिवार को बंधक बनाकर की लूट, लाखों के आभूषण-नकदी ले गए

Listen to this News
देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के बरोटीवाला स्थित ग्रेट वैल्यू स्कूल में नकाबपोश बदमाशों ने प्रधानाचार्य के परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर नकदी और आभूषण लूटकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि बदमाश दरवाजे का पेंच खोलकर घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों को अपने कब्जे में ले लिया और घर में रखे कीमती सामान की तलाश की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।



